नोएडा, अप्रैल 23 -- ग्रेटर नोएडा। किसान एकता महासंघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को यमुना प्राधिकरण के सीईओ से मुलाकात की। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कसाना के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह से मिला। संगठन के जिला अध्यक्ष चौ अरविन्द सैकेटरी ने बताया किसानों के 64.7% आवासीय भूखंड, आबादी निस्तारण, युवाओं को रोज़गार, भूमिहीन किसानों को आवासीय भूखंड आदि समस्याओं से प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत कराया गया। किसानों की अधिकारियों के साथ वार्ता भी हुई, जिसमें प्राधिकरण के अधिकारियों ने सकारात्मक जवाब दिया। इस मौके पर रवि नागर, अमित नागर, विदेश नागर, इंद्रपाल सिंह, राजवीर ठेकेदार, नीरज कसाना, बलराज नागर आदि किसान मौजूद रहें।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.