मेरठ, जून 3 -- मेरठ। देहात क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक अतुल प्रधान के साथ ऊर्जा भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया। विधायक ने एमडी पीवीवीएनएल ईशा दुहन से वार्ता की। पिछले सप्ताह आंधी-बारिश के बाद से गांवों में ठप बिजली आपूर्ति के साथ अख्तयारपुर के करीब 100 किसानों के टयूबवैल बंद होने की जानकारी दी। एमडी ने दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया। विधायक 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर वापस चले आए। विधायक अतुल प्रधान ने एमडी को बताया कि तूफान के चलते बड़ी संख्या में जिलेभर में बिजली पोल, हाई वोल्टेज लाइनें और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। कृषि कार्य पूरी तरह रुक गए। अखत्याारपुर गांव के करीब 100 किसानों के ट्यूबवैल ठप पड़े हैं। किसानों की फसलें सूख रही हैं। विधायक के साथ कई गांवों ...