अलीगढ़, नवम्बर 24 -- अलीगढ़, कार्यालय संवादयदात। अलीगढ़ में सोमवार को बैठक के साथ एसआईआर को लेकर निर्देशित करने आए गन्ना मंत्री के विरोध में किसानों ने उस समय नारेबाजी शुरु कर दी जब वह साथा चीनी मिल शुरु करवाने के वायदे से मुकर गए। इसपर किसानों ने गन्ना मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। किसानों ने 15 दिसंबर से कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की है। साथा चीनी मिल किसान संघर्ष मोर्चा के किसानों एवं किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री एवं गन्ना मंत्री से मिलने के लिए सर्किट हाउस पर 11 बजे से एकत्रित हुए। गन्ना मंत्री से मिलने के लिए किसान गन्ना लेकर के बैठ गए। इसपर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से प्रभारी मंत्री से मिलने को लेकर नोकझोंक हुई। इसी बीच डीएम संजीव सुमन, एसएसपी नीरज सिंह जादौन, सीडीओ योगेंद्र सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.