बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- किसानों ने प्रदर्शन कर की उचित मुआवजा देने की मांग सिलाव-भुई मार्ग में अहरा के पास किया प्रदर्शन फोटो : 27 नालंदा 02: सिलाव प्रखंड के अहरा के पास शनिवार को सड़क निर्माण का विरोध करते किसान। नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव प्रखंड के सिलाव-भुई मार्ग में अहरा के पास शनिवार को किसानों ने बौद्ध सर्किट को जोड़ने वाले नूरसराय-सिलाव-राजगीर फोरलेन सड़क निर्माण के काम को रोक दिया। किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया और उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की। किसानों का कहना है कि जब तक जमीन का उचित मुआवजा निर्धारित कर भुगतान नहीं होता, तब तक काम नहीं होने देंगे। सूचना पाकर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, शनिवार को काम शुरू नहीं हो सका। किसान राजेश कुमार, जनार्दन सिंह व अन्य ने बताया कि अधिग्रहित जमीन सिलाव ...