नोएडा, मार्च 19 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे के लिए जमीन देने वाले किसानों ने बुधवार को यमुना विकास प्राधिकरण कार्यालय का घेराव किया। किसानों ने 64.7 फीसदी अतिरिक्त प्रतिकर (मुआवजा) वितरण शुरू करने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय किसान सभा उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव दिगंबर सिंह के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित सैकड़ों किसान प्राधिकरण पहुंचे। किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। किसानों ने बताया कि उन्हें आज तक जमीन का 64.7 अतिरिक्त मुआवजा नहीं मिला है। इस मौके पर सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने किसानों से वार्ता की और किसानों को बताया कि मुआवजा वितरण संबंधी सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। शासन स्तर से स्वीकृति भी मिल गई है। अगले पंद्रह दिनों में शासनादेश जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.