रामपुर, मार्च 18 -- किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उद्यान तथा लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए तहसील दिवस में एसडीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उद्यान विभाग के घोटाले की जांच, ग्रामीण क्षेत्रों में मानक अनुरूप सड़कों की मरम्मत, सरकारी जमीनों पर प्लाटिंग रोकने, प्लाईवुड फैक्ट्री में नीम कोटेड यूरिया का प्रयोग बंद कराने की मांग की गई। राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा सरकार हर साल उद्यान विभाग के द्वारा करोड़ों रुपए का बजट किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए देती है। लेकिन उद्यान विभाग इसका लाभ किसानों को पहुंचाने के स्थान पर बिजोलियो के माध्यम से बंदरबांट कर लेते हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव जुनैद खान,इरफान, इरशाद पाशा, कमाल पाशा, नूर मोहम्मद,दिनेश कुमार,समी अख्तर, विनोद कुमार, मोहम्मद फरमान आदि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.