हरिद्वार, फरवरी 12 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। किसानों ने भारत-अमेरिका के बीच हुए समझौते का विरोध जताया। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कर किसानों को खत्म करने की साजिश की है। समझौते को रद्द किया जाए। जनता को यूजीसी और अन्य मुद्दों में उलझाकर कृषि उत्पादों को अमेरिका से मंगाया जा रहा है। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर इस प्रकार के समझौते किए जा रहे हैं। किसानों को स्वयं को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। सरकार किसानों का शोषण कर रही है। यह समझौता किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर करेगी। कमजोर प्रधानमंत्री देश को गलत दिशा में ले जा रहे ह...