लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- पंजाब में किसानों और किसान नेताओं को हिरासत में ले जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अमन संधू के नेतृत्व में शहर के बाईपास रोड पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका गया। भारतीय किसान यूनियन अमन संधू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू का कहना है कि 19 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा की कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ चंडीगढ़ मीटिंग के बाद 14 किसान नेताओं को पंजाब में एंट्री करते ही गिरफ्तार कर लिया गया और खनौरी व शंभू बॉर्डर को जबरन उखाड़ फेंका। किसानों को हिरासत में ले लिया गया। इसके विरोध में शुक्रवार को किसानों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल का पुतला फूंक कर अपना गुस्सा निकाला। इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू , जिला अध...