अल्मोड़ा, अगस्त 17 -- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को भाद्रपद मास की संक्रांति पर घी संक्रांति पर्व मनाया गया। किसानों की ओर से फसलों के अंकुरित होने पर पूजा अर्चना की गई। लोगों ने विभिन्न पकवानों के साथ घी का भी सेवन किया। रविवार को जिलेभर में खेती और पशुपालन से जुड़ा घी संक्रांति का त्योहार मनाया गया। किसानों की ओर से नई फसल कुलदेवता को नई फसल चढ़ाई गई। फसल चढ़ाकर पूजा अर्चना की और कुलदेवता से अच्छी फसल की कामना की। साथ ही घर में सुख समृद्धि का भी आशीर्वाद मांगा। मान्यता है कि घी संक्रांति के दिन घी का सेवन करना जरूरी होता है। मान्यतानुसार पर्व पर लोगों ने अपने भोजन में घी को भी शामिल किया। इसके अलावा नवविवाहित बेटियां ससुराल में ओग देने के लिए पहुंची। कहा जाता है कि यह पर्व ग्रहों के राजा सूर्य के कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.