चंदौली, जनवरी 28 -- चंदौली, संवाददाता । संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देशन में रविवार को किसानों ने लगभग 7 किमी लंबी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें दर्जनों ट्रैक्टर प्रमुखों ने अपने ट्रैक्टरों के साथ भाग लिया। इस दौरान मंडल पवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि प्रशासन के विरोध के बीच किसानों की मांगों को लेकर मुख्यालय से लगे गांव कोडरिया, दौरिकोट, अमडा, खगवल, बर्थरा, बसरिकपुर और फगुइ यां बाजार से होते हुए लगभग 7 किमी लंबी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ पुंजिपतियों के लिए काम कर रही है जो किसान और मजदूरों के खिलाफ है। किसानों को उनके उपज का सिर्फ लागत मूल्य मिल रहा है और लाभ शून्य है। किसान उत्पादन करता है। लेकिन उसका मूल्य सरकार तय करती है। यह प्रक्रिया किसान के दुर्भाग्य को दर्शाता है। देश में कई आयोग है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.