बांदा, नवम्बर 26 -- बांदा। संवाददाता भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विकास भवन परिसर में पहुंचकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। भाकियू के बुंदेलखंड अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल, राजाबाई सत्यराज आदि ने बताया कि सरकार के प्रतिनिधियों ने दो दिसंबर 2021 को लिखित आश्वासन का पालन नहीं किया। इससे किसान प्रदर्शन के लिए बाध्य हैं। उन्होंने विपणन की राष्ट्रीय नीति रूपरेखा, राष्ट्रीय सहकारिता नीति, बिजली विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025 और कपास पर 11 प्रतिशत आयात शुल्क समाप्त करना। चार श्रम संहिताओं की अधिसूचना पर पुन: विचार की मांग की है। असमय बारिश और खेतों में बाढ़ का मूल्य निर्धारित हो। किसानों और कृषि मजदूरों के लिए व्यापक ऋण माफी योजना घोषित की जाए। बिजली बिल 2025 त...