मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बसैठा पंचायत के किसानों ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। पैक्स अध्यक्ष व बीसीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने धान खरीद में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि बसैठा पैक्स में सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि धान का एमएसपी लगभग 2200 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है, लेकिन पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान की खरीद नहीं की जा रही है। मजबूरी में किसान बिचौलियों को 1200 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल की कम कीमत पर धान बेचने को विवश हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि पैक्स में धान बेचने के बाद नियम के अनुसार 48 घंटे के भीतर भुगतान किय...