कटिहार, जनवरी 9 -- कदवा, एक संवाददाता। सरकारी निर्देशानुसार गुरुवार को प्रखंड के कई पंचायतों में किसानों का ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री-फार्मर आईडी बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया जाना था। जिसमें कदवा प्रखंड के सिकोड़ना के सैकड़ों किसान सुबह दस बजे पंजायत भवन पहुंचकर कृषि विभाग के कर्मी व पदाधिकारी का बेसब्री से इंतजार करने लगे। दिन के लगभग दो बजे तक कृषि विभाग के कर्मी नहीं पहुंचने पर ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने कृषि विभाग के प्रखंड कृषि पदाधिकारी के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन करने लगे। आक्रोश प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण किसान विभागीय पदाधिकारी पर सिकोड़ना पंचायत के विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया नूर आलम सहित सैकड़ों किसानों ने बताया की कृषि विभाग के कर्मी को पदाधिकारी द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.