हरिद्वार, जून 17 -- भाकियू टिकैत ने चिंतन शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान को किसानों से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने सरकार के 11 साल पूरे होने पर पीएम से 11 सवाल पूछे हैं। साथ ही किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि पीएम मोदी के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इसमें पीएम मोदी से 11 सवाल पूछे गए हैं। कहा कि बीते 11 साल में सरकार ने लोगों को लूटने का प्लान बनाया है। 11 साल में सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। यह पूंजीपतियों की सरकार है। बताया कि ज्ञापन भेज कर पीएम से किसानों ने पूछा है कि एमएसपी गारंटी कानून और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट क्यों लागू नहीं हो रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.