अलीगढ़, जनवरी 27 -- अलीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों, मज़दूरों और बिजली उपभोक्ताओं ने जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल ट्रैक्टर जन मार्च निकाला। यह ट्रैक्टर मार्च लाल डिग्गी बिजली घर से शुरु होकर कलेक्ट्रेट तक निकाला गया। क्रांतिकारी किसान यूनियन, भाकियू, किसान सभा के इस संयुक्त मार्च में बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ बाइक, साइकिल एवं अन्य वाहनों के साथ किसान और खेतिहर मजदूर शामिल रहे। करीब 12 बजे से लाल डिग्गी बिजली घर पर चल रहे महापड़ाव पर ट्रैक्टर गांवों से एकजुट होने लगे। ट्रेक्टर गांवों से तीन दलों में मार्च में शामिल हुए। इब्राहीमाबाद, दारापुर, सुख रावली, महुआखेड़ा, एटा चुंगी, रेलवे स्टेशन, घंटाघर होते हुए पहला पहुंचा, दूसरा दल अटलपुर, जिरौली डोर, सारसौल चौराहा, बरोला बाइपास पुल होते...