लखनऊ, सितम्बर 24 -- किसानों ने बुधवार को एक बार फिर नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि नगर निगम प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी संचालकों का उत्पीड़न कर रहा है। जो किसान पशुपालन कर जीविकोपार्जन कर रहे हैं, उनके पशुओं को पकड़कर जबरन बंद किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि नगर निगम ग्रामीण इलाकों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गांवों की सड़कों की हालत बदहाल है, सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। ऐसे में गांववासियों को रोजमर्रा की जिंदगी में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने साफ कहा कि जब बुनियादी सुविधाएं ही नहीं दी जा रहीं तो डेयरी व पशुपालन पर इस तरह की कार्रवाई सरासर अन्याय है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.