कटिहार, जनवरी 6 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र भारतीय किसान संघ के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दबंगों द्वारा जल्ला हरेरामपुर गांव के 18 किसान परिवारों के लोगों का आर्थिक व सामाजिक बहिष्कार को लेकर बस्तौल चौक पर जिला प्रशासन के विरुद्ध सड़क जाम कर लगातार दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। जिससे एनएच 31 सड़क बस्तौल चौक जाम की गंभीर समस्या से जूझता रहा। चौराहा चौक होने के कारण वाहनों की लंबी लाइने कटिहार-प्राणपुर, प्राणपुर-कटिहार, बस्तौल-सनौली, बस्तौल-कुरेठा सड़क पर खड़ी हो गयी। पैदल राहगीरों को भी आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर समझाने-बुझाने का प्रयास किया। प्रदर्शन कारियों को प्राणपुर थाना के एसआई पवन कुमार चौधरी ने आश्वासन दिया कि लिखित आवेदन दिया जाए शीघ्र दबंगों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.