अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। किसानों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर कमिश्नरी का घेराव की चेतावनी दी गई। बैठक की अध्यक्षता युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने की। बैठक में संगठन विस्तार, किसान समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कमिश्नरी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो कमिश्नरी का घेराव किया जाएगा। युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की नीति-रीति को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने का कार्य सभी जिला अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.