हरिद्वार, सितम्बर 27 -- किसान संघर्ष समिति ने भेल के खिलाफ सिडकुल के पास बांसोवाली गांव में प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि जिस कार्य के लिए भेल ने भूमि अधिग्रहण की थी वह कार्य नहीं किया गया। पिछले 60 वर्षों से किसान अपनी भूमि वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भूमि लेते हुए जो वादे किए गए थे वह पूरे नहीं किए। किसान अपनी भूमि पर जुताई करने आते हैं तो उन्हें डराया धमकाया जाता है। शुक्रवार को कुछ किसान ट्रैक्टर लेकर खेत में कार्य करने गए तो उन्हें कार्य नहीं करने दिया गया। इससे किसान नाराज़ हो गए। शनिवार को किसान एक बार फिर से अपने ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंच गए और जुताई करने लगे। इस दौरान किसानों ने भेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। किसानों ने बताया कि वर्ष 1962 में भेल ने कृषि भूमि अधिग्रहण की थी और मुआवजा भी नहीं दिया था। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.