हरिद्वार, फरवरी 11 -- रायसी, रानी माजरा और लालपुर शाहबाद केंद्र को खोलने की मांग हरिद्वार, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की युवा विंग ने बुधवार को ज्वालापुर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पर जिला गन्ना अधिकारी कपिल मोहन का घेराव किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए जिला गन्ना अधिकारी के वाहन को रोका। उन्हें खरी-खोटी सुनाई। किसानों ने कहा कि जो कार्यालय किसानों के हित में कार्य नहीं करता, उसे बंद कर देना चाहिए। कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी। युवा मंडल जिलाध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि बार-बार वार्ता और ज्ञापन देने का बाद भी तीन केंद्रों रायसी, रानी माजरा और लालपुर शाहबाद को खोला नहीं जा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना खेत में खड़ा है। अब तक केंद्रों का आवंटन नह...