बेगुसराय, फरवरी 18 -- सिंघौल, निज संवाददाता। क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र (आरएमआरएसपीसी), बेगूसराय में स्ट्रेंथनिंग मक्का प्रोडक्शन सिस्टम इन यूपी विषय पर आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम आईसीएआर-भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के तत्वाधान में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के कोर्स निदेशक डॉ. एच एस जाट रहे। डॉ. चिक्कप्पा एवं डॉ. चंदर मोहन ने विषय विशेषज्ञ के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ. आलोक कुमार साहू ने कोर्स को-ऑर्डिनेटर के रूप में कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय किया। इस प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश के 28 जनपदों से आए 48 प्रगतिशील किसानों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य में मक्का आधारित उत्पादन प्रणाली को अधिक वैज्ञानिक, लाभकारी एवं टिकाऊ बनाना है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.