सिमडेगा, दिसम्बर 12 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोय पंचायत में फसल सुरक्षा योजना के तहत चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर किसानों को मिट्टी जांच की प्रक्रिया, उसके महत्व, तथा फसल उत्पादन में मिट्टी की गुणवत्ता की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मौके पर पौधा संरक्षण अधिकारी राजेंद्र बारा, एटीएम बानो ओबैदुल्लाह एहरार तथा जेएसएलपीएस के बीपीओ उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...