महाराजगंज, फरवरी 1 -- महराजगंज,निज संवाददाता। जिले के किसानों का भरोसा सरकारी केंद्रों की ओर बढ़ रहा है। अब तक 49009 किसान सरकारी केंद्रों पर धान बेच चुके हैं। जिससे खरीद 83 फीसदी तक पहुंच चुकी है। 28 फरवरी तक खरीद होगी। ऐसे में जो किसान अब भी धान बेचने से बच गए हैं वह जल्द बेच सकते हैं। किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है। जिले में धान खरीद का लक्ष्य दो लाख 28 हजार मीट्रिक टन है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए छह क्रय एजेंसियों के 180 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी पर तौल चल रही है। शुरूआत में खरीद सुस्त रही। लेकिन धान पकने के बाद धान खरीद में तेजी आयी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि धान खरीद में क्रय एजेंसियों में सबसे आगे मंडी परिषद है। मंडी परिषद ने 133.331 एमटी धान खरीदा है। खाद्य विभाग ने 85.916,पीसीएफ ने 7...