रुडकी, फरवरी 14 -- कलियर क्षेत्र के रांगड़वाला, मसाई, माजरी आदि के ग्रामीणों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर उनके क्षेत्र में बदहाल पड़ी चकरोड की मरम्मत करवाने की मांग की। उनका कहना है कि चकरोड जर्जर हालत में होने के चलते खेत से मुख्य मार्ग तक गन्ने की ट्रॉली लाने में दिक्कत हो रही है। बता दें कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसानों के खेत हैं। यहां अधिकतर गन्ने की खेती होती है। खेतों से मुख्य मार्ग तक फसल पहुंचने के लिए चक रोड बने हुए हैं, लेकिन यह चेकरोड धीरे-धीरे खराब हो चुके हैं। ऐसे में इन क्षेत्र के किसानों को गन्ने की फसल केंद्रों तक पहुंचने में बड़ी दिक्कतें होती हैं। इसको देखते हुए ग्रामीणों ने कृषि मंत्री को संबोधित करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर उनका चेक रोड दोबारा से बनवाने यह चकरोड की मरम्मत करवाने की मांग की ...