औरैया, फरवरी 16 -- अयाना, संवाददाता। सरसों की फसल चौपट होने से नाराज किसानों का गुस्सा बड़ी गूंज गांव में छुट्टा गोवंश पर उतर आया। किसानों ने यमुना किनारे करंट वाले तारों की घेराबंदी कर दर्जनों गोवंश को कैद कर दिया, जहां वे पिछले तीन दिनों से बिना चारे के सिर्फ यमुना का पानी पीकर जीवित रहने को मजबूर हैं। हैरानी की बात यह है कि मामले की सूचना मिलने के बावजूद जिम्मेदार अफसर मौके का निरीक्षण कर लौट गए, लेकिन गोवंश को मुक्त कराने की ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के आसपास घूम रहे अन्ना मवेशियों ने सरसों समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे कई किसानों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया। आक्रोशित किसानों ने यमुना नदी किनारे खेतों के पास करंट प्रवाहित होने वाले तारों से बाड़बंदी कर दी और आसपास घूम रहे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.