बिजनौर, फरवरी 3 -- भाकियू लोक शक्ति के तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल धामपुर शुगर मिल पहुंचा। केन मैनेजर से मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बीज का गन्ना किसानों को मिल रेट पर उपलब्ध कराया जाए। किसानों को 2 स्वीकृत प्रजातियों की स्पष्ट जानकारी दी जाए। किसानों ने यह भी कहा कि सभी प्रजातियों का गन्ना लिया जाए। बीज पर गोला पत्ती का कर्दा काटकर दिया जाए। साथ ही पिछले वर्ष बुवाई किए गए गन्ने को अर्ली प्रजाति में ही स्वीकार किया जाए। किसानों ने मिल गेट पर एंट्री के दौरान अनावश्यक परेशान न किए जाने की भी मांग रखी। इस दौरान केन मैनेजर ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र कुमार, श्याम सिंह पांडे, विजय पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, विनीत प्रधान, आ...