काशीपुर, जनवरी 30 -- - किसान विकास क्लब की मासिक बैठक संपन्न काशीपुर, संवाददाता। किसान विकास क्लब की शुक्रवार को अनाज मंडी के गेस्ट हाउस में मासिक बैठक हुई। इसमें किसानों ने राइस मिलर्स से भुगतान की मांग की। बैठक में किसानों ने सरकार की नीति पर आक्रोशित होते हुए कहा कि वर्ष 1983 अथवा इससे पूर्व वर्ग- 4 के कब्जेदारों (जिसकी भूमि वर्ग - 1(ख) में परिवर्तित की गई थी, उक्त भूमियो पर अभी तक भी वर्ग-1(क) अथवा संक्रमणीय भूमिधरी अधिकार नहीं मिल पाया है। सरकार को शीघ्र ही ऐसी भूमि का मालिकाना अधिकार दिया जाना चाहिए। किसानों ने कहा कि सरकारी धान तौल केंद्रों पर उन्होंने पोर्टल खुलने की उम्मीद में क्रय केंद्रों के अधिकारियों के कहने पर अपना धान राइस मिलों पर डाल दिया था, लेकिन पोर्टल नहीं खुला। कुछ दिन पहले किसानों, राइस मिलर्स और अधिकारियों की बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.