बेगुसराय, फरवरी 16 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। जोकिया ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में सोमवार मुखिया रजनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में रक्सौल-हल्दिया सड़क परियोजना के निर्माण से प्रभावित होने वाले किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जोकिया ग्राम पंचायत के मौजा-जोकिया (थाना नं. 409), मौजा-तेलन (थाना नं. 429 एवं 428) और मौजा-बधलपुर (थाना नं. 427) से होकर गुजरने वाले मार्ग के कारण प्रभावित किसानों के भूमि वर्गीकरण, उचित मुआवजे और यातायात संबंधी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। आम सभा में सर्वसम्मति से प्रभावित अंचलों (थाना नं. 409, 429, 428, 427) की भूमि का स्थल निरीक्षण कर वर्तमान वास्तविक स्वरूप के आधार पर पुन: वर्गीकरण करने की मांग डीएम से करने का निर्णय लिया गया। जिला मूल्यांकन समिति, ब...