बाराबंकी, फरवरी 13 -- सूरतगंज। क्षेत्र के धान क्रय केंद्र पर आई स्कैनिंग न होने और ओटीपी सत्यापन में देरी से नाराज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। तौल हो जाने के बावजूद कई दिनों से भुगतान प्रक्रिया आगे न बढ़ने और कुछ किसानों का धान अब तक न तौले जाने से आक्रोशित किसानों ने केंद्र पर हंगामा किया। बाद में केंद्र प्रभारी ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के धान क्रय केंद्र बरैय्या पर आई स्कैनिंग न होने और ओटीपी सत्यापन में देरी से किसान नाराज हो गए। तौल हो जाने के बावजूद कई दिनों से भुगतान प्रक्रिया आगे न बढ़ने और कुछ किसानों का धान अब तक न तौले जाने से आक्रोशित किसानों ने केंद्र पर पहुंच कर हंगामा कर प्रदर्शन किया। पिपरी के संतोष कुमार, शिव शंकर मिश्रा व कल्लू, मनौरा के ...