मेरठ, दिसम्बर 23 -- अब्दुल्लापुर में बीएनजी स्कूल के पास गंगानगर एक्सटेंशन योजना में खसरा नंबर 780, 781, और 782 की भूमि पर कब्जा लेने के लिए सोमवार को मेडा की टीम प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव के साथ भारी पुलिस बल लेकर पहुंची। यहां पर पहले से ही कई किसान और महिलाएं खेतों पर तंबू लगाकर धरना दे रहे थे। मेडा की टीम ने जमीन पर कब्जा लेना शुरू किया तो मौजूद किसानों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मेडा के सचिव आनंद कुमार से वार्ता करने के लिए किसान विरेंद्र कुमार और विनोद मोगा पहुंचे जहां पर सचिव ने किसानों को अवार्ड का पैसा उठाने की बात कही। बढ़े प्रतिकर को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इस पर किसानों ने मेडा और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए हंगामा जारी रखा। किसानों ने बताया कि जब तक उनकी भूमि का मुआवजा नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.