महोबा, फरवरी 14 -- महोबा, संवाददाता। अर्जुन सहायक परियोजना में मुआवजा की मांग पिछले कई साल से किसान उठा रहे है। किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुआवजा मिलने में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि पूरा गांव डूब क्षेत्र में होने के बाद भी अधिकारी मुआवजा देने में मनमानी कर रहे है। शुक्रवार को कबरई विकास खंड के गुगौरा, गंज, अलीपुरा, झिरसहेबा आदि के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां किसानों के द्वारा मुआवजा की मांग उठाई गई। किसानों का कहना है कि सिंचाईिवभाग के द्वारा गलत तरीके से काम किया गया है। झिरसहेबा, गुगौरा को पूर्णता लिया गया जबकि अलीपुरा के 422 परिवार लिए गए जबकि गंज के लोगों के साथ पक्षपात किया गया। गंज गांव डूब क्षेत्र में आने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना प...