अलीगढ़, फरवरी 6 -- जट्टारी, संवाददाता। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे किसानों का गुस्सा अब चरम पर पहुंच गया है। कस्बा जट्टारी के पास उसरह रसूलपुर के निजी होटल पर अनिश्चितकालीन धरने के 339वें दिन गुरुवार को एनएचएआई अधिकारियों व कर्मचारियों को किसानों ने कार्यस्थल सोतीपुरा से बैरंग लौटा दिया। किसानों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि 'एक प्रोजेक्ट, एक रेट' के सिद्धांत पर समान मुआवजा तय होने तक जमीन पर एक ईंट भी नहीं रखने देंगे। धरनास्थल पर मौजूद किसानों ने बताया कि आर्बिट्रेशन में जिलाधिकारी का अंतिम फैसला अभी बाकी है। उनका आरोप है कि एक ही प्रोजेक्ट के लिए अलग-अलग मुआवजा दरें तय करना अन्यायपूर्ण है। डीएम के पक्ष में फैसले और समान मुआवजे तक विरोध जारी रहेगा। भाकियू के जिला प्रभारी चौधरी कुलदीप सिंह भोली...