औरंगाबाद, दिसम्बर 16 -- उत्तर कोयल नहर परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण में हुई गड़बड़ियों को लेकर रफीगंज प्रखंड परिसर में ग्रामीणों ने एडीएम और सीओ से बातचीत की। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर का निर्माण बेतुके ढंग से किया जा रहा है और अधिग्रहित जमीन का मुआवजा भी मनमाने तरीके से तय किया गया है। करमा मसूद, अहमदपुर, चौबड़ा, ओड़ियाचक गांव के सैकड़ों किसानों ने कहा कि समस्या का सही समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर किसान यूनियन के बबलू कुमार, संजय श्याम, ब्रजेश कुमार, नागेश्वर यादव, प्रेमचंद प्रसाद, वल्लीउल्लाह खान, ब्रजेश यादव, प्रेम कुमार, राजदेव यादव, शेखर कुमार, बबन यादव, पिंटू यादव, नंदकिशोर कुमार, कमलेश यादव, विश्वनाथ साव, उपेन्द्र यादव, नागेन्द्र प्रसाद, सोनू कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...