नोएडा, दिसम्बर 16 -- ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के किसानों ने मंगलवार को यमुना विकास प्राधिकरण में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष यमुना एक्सप्रेसवे के आवासीय भूखंड के लिए कमेटी बनाने व अतिरिक्त मुआवजे की मांग रखी। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का गांव रौनीजा पर पिछले कई दिनों से धरना चल रहा था। किसानों ने 16 दिसंबर तक हल न निकलने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसी को लेकर मंगलवार को किसानों की यमुना विकास प्राधिकरण में एसीईओ नागेंद्र सिंह व राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में किसानों ने अधिकारियों को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया। बैठक में ओसडी शैलेंद्र सिंह व जेवर उपजिलाधिकारी अभय सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में किसानों व अधिकारियों के बीच यमुना एक्सप्रेस-वे के आवासीय प्लाट के लिए कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.