देहरादून, जनवरी 6 -- भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने परिवहन विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया। आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को आरटीओ दफ्तर पर प्रदर्शन कर धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारी किसानों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। उनके वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा है, उनको रजिस्ट्रेशन के लिए चक्कर कटवाए जा रहे हैं। वाहनों के भारी भरकम चालान किए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए दूसरे प्रांतों में जाने के लिए कहा जा रहा है, जिसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। चेताया कि यदि जल्द मनमानी पर रोक नहीं लगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मोहित गर्ग, विक्रांत वर्मा, कविंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.