बागपत, मई 31 -- गौना सहवानपुर और ललियाना गांव के किसानों ने आवारा पशुओं से फसल को हो रहे नुकसान से तंग आकर खुद ही उन्हें पकड़ने का अभियान शुरू किया है। तीन दिनों में अब तक 55 आवारा पशुओं को पकड़कर विभिन्न गौशालाओं में भेजा जा चुका है। किसानों ने बताया कि गांवों के जंगलों और खेतों में आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है, जिससे करीब 2 हजार बीघा फसल बर्बाद हो चुकी है। किसानों ने कई बार प्रशासन से पशुओं को पकड़वाने या खेतों की तारबंदी की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने स्वयं मोर्चा संभालने का निर्णय लिया। किसानों ने गांव-गांव जाकर चंदा एकत्र किया और बागपत के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से अनुमति लेने के बाद जंगल में डेरा डाल दिया। वे दिन-रात वहीं रहकर भट्टी जलाकर खाना बना रहे हैं और लगातार पशुओं को पकड़ने में लगे हैं। किसानों की यह मुहिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.