लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- दलहन व तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग किसानों को निशुल्क तिलहन दलहन बीज के मिनी किट बांटेगा। इसके लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। किसानों को मसूर, मटर, चना, सरसों व राई बीज के मिनी किट दिए जाएंगे। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि किसानों को मसूर, मटर, चना, सरसों, राई बीज के मिनी किट दिए जाएंगे। दलहन की 875 व तिलहन की 12,400 किटों का वितरण होना है। सरकार ने रबी में दलहनी व तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सहायतित निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इन मिनी किटों के लाभार्थियों का चयन लॉटरी से जिला स्तरीय समिति के माध्यम से से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान कृषि विभाग के दर्शन-2 पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन 25 सितम्बर तक कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.