गिरडीह, दिसम्बर 17 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के कृषि कार्यालय में इनदिनों किसानों के बीच चना का बीज वितरण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि किसान के फोन पर 5 किलो बीज प्राप्त होने का मैसेज मिलता है परन्तु अधिकारों द्वारा किसानों को 2 से 3 किलो बीज दिया जाता है। जब किसान इसका विरोध करते हैं तो विभाग के अधिकारियों का कहना होता है कि मुझे विभाग से जितना बीज मिला है उतने में पूरे पंचायत को बीज देना सम्भव नहीं है। इस वजह से ग्रुप बनाकर बीज दिया जा रहा है जिसको लेना है लीजिए नहीं तो हम कुछ नहीं कर सकते हैं। किसान महादेव महतो, विक्रम कुशवाहा, विनोद राय, विनय राय, प्रमोद राय, पवन कुमार, सुधीर कुशवाहा, नुनू प्रसाद ने बताया कि बहुत किसान तो ऐसे हैं कि जिनके फोन में ओटीपी आ गया अधिकारी को ओटीपी भी दे दिया परन्तु उन...