बेगुसराय, मार्च 19 -- बीहट। बिहार राज्य फसल (रबी) सहायता योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। जिला सहकारिता अधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद पाल ने बताया कि अब इन्छुक किसानों को पहले के तरह ही सिर्फ बुआई की गई फसल, बुआई क्षेत्र से संबंधित भूमि की विवरणी एवं बुआई का रकवा की जानकारी ऑनलाइन के जरिये देनी है। आवेदन के समय किसानों को आवेदित भूमि का जियो-कॉर्डिनेट नहीं देना है। पहले जियो कॉर्डिनेट भी देने का निर्देश सहकारिता विभाग की ओर से दिया गया था। इसकों लेकर किसानों को परेशानी हो रही थी। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.