गुड़गांव, जनवरी 16 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मानेसर के किसानों को एक एकड़ पर हजार गज का प्लॉट नहीं मिले। प्रदेश सरकार को वर्ष 2023 में सैकड़ों किसानों को प्लॉट देना था। लेकिन दो साल से सैकड़ों किसान इंतजार करते रहे। लेकिन प्लॉट मिलने पर सुप्रीम कोर्ट दरवाजा खटखटाया हुआ है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 17 फरवरी को है। कासन के सरपंच सतदेव ने कहा कि कासन, कुकरोला, सेहरवान गांवों को प्लॉट देने का विकल्प दिया गया था। जिसमें सैकड़ों किसानों को भूखंड नहीं मिले है। इसको लेकर एक साल तक मानेसर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। महापंचायत बुलाई गई और सरकार से जमीन का सही मुआवजा देने की मांगी गई। इसको लेकर एक पॉलिसी बनाई बनाई गई। जिसमें एक एकड़ जमीन के बदले एक हजार गज का प्लॉट किसानों को दिया जाएगा। लेकिन पॉलिसी के अनुसार एक भी जमीन मालिक ...