मुजफ्फर नगर, नवम्बर 10 -- मोरना में किसान संगठन भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने किसानों की घटती आमदनी पर चिंता जताते हुए संगठित होने का आह्वान किया। मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर आदेश ठाकरान के आवास पर भाकियू अराजनैतिक द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने बोलते हुए कहा कि किसान को समय पर खाद व बीज नहीं मिल रहा है और न ही किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य मिल पा रहा है। युवा अपने मोबाइल से खेती के आधुनिक तरीके सीखे व नये बीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करें किसान अपने बेटे को ज्यादा से ज्यादा पढ़ायें। सरकारी नौकरी के चक्कर में न फंसकर प्राइवेट सेक्टर की तरफ ध्यान लगाए। धर्मेंद्र मलिक ने किसानों से संगठित होने का आह्वान किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुधीर पहलवान ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.