लखनऊ, जनवरी 13 -- -"टेल क्षेत्रों तक पानी पहुँचाना विभाग की जवाबदेही, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई" लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी चल रही एवं प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता सर्वोच्च स्तर की होनी चाहिए। सिंचाई परियोजनाएं किसानों की आय वृद्धि और प्रदेश की कृषि उन्नति से सीधे जुड़ी हैं, इसलिए इनमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। स्वतंत्र देव ने मंगलवार को परिकल्प भवन सभागार में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के तहत शारदा सहायक संगठन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। जलशक्ति मंत्री ने इस दौरान सभी अधीक्षण अभियंताओं, अधिशासी अधिकारियों, सहायक अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं से एक-एक उनके द्वारा कराए जा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.