सीतामढ़ी, दिसम्बर 12 -- सीतामढ़ी जिले के बेलसंड प्रखंड कृषि कार्यालय में विभाग की उर्वरक निगरानी समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से किसानों को उर्वरक समय पर और सुगमता से उपलब्ध कराने, कालाबाजारी को रोकने तथा कृत्रिम रूप से उर्वरक की कमी पैदा करने पर प्रभावी रोक लगाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में प्रमुख रूप से कृषि समन्वयक दिवाकर वात्स्यान, प्रेम चंद्र, राजकिशोर सिंह के अलावा राजद, भाजपा, लोजपा के स्थानीय अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, किसान समिति के अध्यक्ष और सभी उर्वरक विक्रेता मौजूद थे। उन्होंने किसानों के हित में उर्वरक आपूर्ति को सुनिश्चित करने और अवैध कारोबार पर कड़ी नजर रखने पर सहमति जताई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि किसानों को उचित मूल्...