नैनीताल, अप्रैल 10 -- भवाली। अल्चोना ग्रामसभा में बायर सेमिनिस कंपनी की ओर गुरुवार को किसान गोष्ठी आयोजित की गई। नंदा देवी प्रोजेक्ट के तहत आयोजित गोष्ठी में किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज, बेल वर्गीय बीन, मोरोलेड़ा, गार्डन बीन, शिमला मिर्च, टमाटर व सब्जियों में रोग व कीट प्रबंधन की जानकारी दी। कंपनी मैनेजर संजय धर ने कहा कि समय रहते सब्जियों को खराब होने से बचाया जा सकता हैं। इसके लिए जानकारी होना जरूरी है। जिससे खेतों में अच्छी पैदावार हो सके। इस दौरान अनुराग सिंह, सुरेंद्र कुमार, मोहित रावत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.