जौनपुर, फरवरी 10 -- जौनपुर, संवाददाता। इफको की ओर से सोमवार को विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के 100 से अधिक सहकारी विक्रय केंद्रों के विक्रेताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में किसानों की फसल को स्वस्थ और अधिक उत्पादक बनाने के लिए संतुलित पोषण प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान केवीके वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कनौजिया ने कहा कि केवल नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश ही नहीं, बल्कि माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी फसलों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पौधों की आवश्यकता को समझकर यदि सही समय पर सही मात्रा में पोषण दिया जाए तो उपज में निश्चित रूप से वृद्धि होती है। सहकारिता विभाग के एडीओ ब्रह्मजीत सिंह ने कहा कि जिस प्रकार पहले दानेदार उर्वरकों को लेकर किसानों में संकोच था, आज उसी तरह नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी भी बोरी वाली यूरिया क...