रांची, जून 10 -- चान्हो, प्रतिनिधि। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड के चोरेया और गुटुवा माथाटोली में वैज्ञानिक कृषक अंतर मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान नामकुम और दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र रांची के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इस दौरान डॉ उदय कुमार ने समेकित कृषि प्रणाली के संबंध में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने लाह की वैज्ञानिक खेती और प्रसंस्करण के विषय में भी किसानों को बताया। वहीं डॉ नेहा राजन ने धान और दलहनी फसलों की उन्नत किस्मों के विषय में जानकारी दी। साथ ही बीज उपचार और बीज भंडारण की जैविक विधि से भी कृषकों को परिचित कराया गया। डॉ रवीन्द्र कुमार सिंह ने बरसाती सब्जियों की खेती के संबंध में आधुनिक तकनीक अपनाने के प्रति किसानों को जागरूक किया। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.