बिहारशरीफ, नवम्बर 21 -- अस्थावां के भिखनी बिगहा गांव में किसान चौपाल का आयोजन अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के भिखनी बिगहा गांव में शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों के दर्जनों किसान शामिल हुए। एटीएम मनोरंजन कुमार व पवन कुमार ने किसानों को रबी फसल की उन्नत खेती की जानकारी दी। साथ ही वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से खेत में पराली नहीं जलाने की अपील की। किसानों को गेहूं, चना, मसूर, मटर, सरसो आदि की खेती के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस मौसम में अधिक उपज के लिए समय पर बुवाई, प्रमाणित किस्मों का चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और समय पर सिंचाई महत्वपूर्ण है। खेत को तैयार करते समय मिट्टी में हल्की नमी का ध्यान रखें। बीज को उचित गहराई पर डालें। इससे अंकुरण मजबूत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.