फरीदाबाद, जनवरी 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीकरण अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत जिले के विभिन्न गांवों में विशेष कैंप लगाकर किसानों की पहचान संख्या बनाई जा रही है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 18 दिसंबर 2025 से एग्री स्टैक पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक किसान की एक अलग पहचान संख्या बनाई जा रही है, जिससे किसान अपनी जमीन से जुड़े सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे और भविष्य में कृषि योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि जो किसान इस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराएंगे, वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों पर अनुदान, खाद अनुदान जैसी योजनाओं से वंचित रह सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि गांव-ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.