बलिया, दिसम्बर 31 -- हल्दी। बेलहरी ब्लॉक के डवाकरा हाल में मंगलवार को आत्मा योजना के तहत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कृषि विभाग के वैज्ञानिकों ने क्षेत्र के किसानों को आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कृषि वैज्ञानिक कौशल कुमार पांडे ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मिट्टी की जांच के आधार पर ही उर्वरकों का सही उपयोग संभव है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए इसके लाभ भी बताए। साथ ही किसानों से कृषि बीज भंडार से ही प्रमाणित बीज लेने की अपील की, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि हो सके। वैज्ञानिकों ने किसानों को चूहा नियंत्रण एवं कीट नियंत्रण के आधुनिक व प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। साथ ही किसानों को रसायन मुक्त...