पाकुड़, नवम्बर 10 -- प्रखंड कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में सोमवार को प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। कर्मशाला में रबी मौसम में बोई जाने वाली फसलों, उन्नत तकनीकी खेती एवं जैविक खेती के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू तथा कलस्टर कोऑर्डिनेटर स्लेटीना मुर्मू ने किसानों को संबोधित करते हुए रबी मौसम में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों एवं जैविक तरीकों को अपनाने पर बल दिया। कर्मशाला में किसानों को बीज चयन, भूमि तैयारी, खाद प्रबंधन तथा कीट नियंत्रण संबंधी तकनीकी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में कई किसान और कृषक मित्र उपस्थित थे। जिन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से अपने सवाल पूछकर उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.